उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जोरशोर से जुटी हुई है। पार्टी लगातार अपना कुंबा बढ़ी रही है।
इसी कड़ी में हरिद्वार में पार्टी की ओर से महर्षि वाल्मीकि आश्रम कनखल में सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वकील शामिल हुए। कार्यक्रम में खुद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी की सोच को सबसे साझा किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त अधिवक्ताओं का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अधिकवक्ता समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। जो हर समय हर परिस्थितियों में समाज के हर वर्ग को इंसाफ दिलाने सबसे पहली पक्ति में खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि आपके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और पार्टी को कानूनी मदद भी समय-समय पर आपके द्वारा मिलती रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में जनता आम आदमी पार्टी से जुड़ने के लिए आतुर है। बहुत से बड़े चेहरे भी पार्टी के सम्पर्क में हैं।
हरिद्वार जोनल हेड शारिक अफरोज ने कहा कि आम आदमी पार्टी धर्म और जात-पात की राजनीति नहीं करती है। पार्टी की सिर्फ राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि हम सिस्टम को बदलने आए हैं। पार्टी को लगातार काफी जन समर्थन मिल रहा है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.