देवभूमि में धीरे-धीरे बढ़ रहा केजरीवाल का कुंबा, हरिद्वार में बड़ी संख्या में वकीलों ने थामा AAP का दामन

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जोरशोर से जुटी हुई है। पार्टी लगातार अपना कुंबा बढ़ी रही है।

इसी कड़ी में हरिद्वार में पार्टी की ओर से महर्षि वाल्मीकि आश्रम कनखल में सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वकील शामिल हुए। कार्यक्रम में खुद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी की सोच को सबसे साझा किया।  

प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त अधिवक्ताओं का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अधिकवक्ता समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। जो हर समय हर परिस्थितियों में समाज के हर वर्ग को इंसाफ दिलाने सबसे पहली पक्ति में खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि आपके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और पार्टी को कानूनी मदद भी समय-समय पर आपके द्वारा मिलती रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में जनता आम आदमी पार्टी से जुड़ने के लिए आतुर है। बहुत से बड़े चेहरे भी पार्टी के सम्पर्क में हैं।

हरिद्वार जोनल हेड शारिक अफरोज ने कहा कि आम आदमी पार्टी धर्म और जात-पात की राजनीति नहीं करती है।  पार्टी की सिर्फ राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि हम सिस्टम को बदलने आए हैं। पार्टी को लगातार काफी जन समर्थन मिल रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.