फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में लूट, हत्याएं और रेप की वारदातें लगातार बढ़ रही है। कोरोना काल में भी इस तरक की घटनाओं की खबरें सामने आती रहती हैं।
हालही में हरिद्वार जिले के लक्सर से यौन शोषण का नया मामला सामने आया है। जहां कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने एक शख्स पर यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है।
पीडि़त महिला का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, बाद में उसे गर्भवती भी कर दिया, लेकिन जब महिला ने शादी के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और बात शादी तक पहुंच गई थी। लेकिन आरोपी को जैसे ही लगा की महिला गर्भवती हो गई है तो उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद न्याय की गुहार लगाने के लिए महिला कोतवाली पहुंची। लक्सर पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.