काशीपुर: घर से बाजार गई महिला के लापता होने से मचा हड़कंप, पति ने दर्ज कराई शिकायत

उधम सिंह नगर के काशीपुर में एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से हड़कंप मच गया। घटना काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र की है।

परिजनों के काफी खोजबीन के बाद भी महिला का पता नहीं चल सका। परेशान होकर पति ने आईटीआई थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है और पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है। आपको बता दें, आईटीआई थाना क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी में रहने वाले ब्रजराज सिंह ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर दी है।

अपनी शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि वो रामनगर रोड स्थित शिवांगी टेक्सटाइल में वेंडर के पद पर कार्यरत है और सैनिक कॉलोनी में रहता है। उसकी ड्यूटी शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक रहती है। बीती 20 नवंबर की सुबह वो ड्यूटी करके आकर सो गया था। दोपहर 1 बजे उसकी पत्नी दीपा ने उसे उठाया और कहा कि वो बाजार सामान लेने जा रही है। इतना कहकर वह घर से चली गई।

काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं आई तो उसने खोजबीन शुरू की। इस दौरान उसने दीपा के नंबर पर कई बार कॉल किया लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.