पौड़ी गढ़वाल की बदलने वाली है तस्वीर, कुछ ऐसा नजर आएगा शहर

पौड़ी गढ़वाल जिले की तस्वीर जल्द ही बदलने वाली है। पहाड़ों की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के मकसद से अब कई शहरों को हेरिटेज लुक देने की तैयारी है।

इसी कड़ी में अब पौड़ी का विकास किया जाएगा। पौड़ी की सदियों पुरानी सड़कों को नया स्वरूप दिया जाएगा। इसकी जानकारी खुद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी।

सीएम ने बताया कि पौड़ी को पर्यटन के नक्शे में एक अलग पहचान दिलाने के लिए कंडोलिया पार्क के बाद चरणबद्ध रूप में मॉल रोड, अपर बाजार और धारा रोड को एक हेरिटेज स्ट्रीट के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस इलाके में हेरिटेज स्ट्रीट विकसित करने का मकसद स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए उत्तराखंड की पारंपरिक स्थापत्य कला का संरक्षण करना है। सीएम ने बताया कि हाल ही में की गई महत्वपूर्ण पहलों से पौड़ी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के मौके पर भी उपलब्ध होंगे।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पौड़ी को एक नया लुक देने की शुरुआत के लिए अधिकारियों को बधाई दी हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ज़िला अधिकारी धिराज गरब्याल औरर उनकी पूरी टीम को उनके “out of the box ideas” से जिले में रोज़गार के मौके पदा करने और सर्वांगीण विकास की कोशिशों के लिए बहुत बधाई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

2 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

2 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.