नैनीताल: युवक की हत्या के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज, अर्धनग्न हालत में मिला था शव

उत्तराखंड के रामनगर में युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पाच में से तीन आरोपी मृतक के दोस्त और दो ढाबा के कर्मचारी हैं। पुलिस के मुताबिक, बीती 25 दिसंबर को रामनगर के छोई में इंद्र जोशी नामक युवक का संदिग्ध अवस्था में अर्धनग्न शव बरामद हुआ था। युवक अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में हिस्सा लेने गया था। उसके बाद युवक घर नहीं लौटा। अगले दिन समसारा रिसॉर्ट के पास लापता युवक का अर्धनग्न शव ही बरामद हुआ।

युवक के परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताई गई थी और उसके दोस्तों पर शक जाहिर किया था। रामनगर के थाना प्रभारी अबुल कलाम ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर शनिवार देर रात को पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया है। इनमें तीन युवक मृतक के दोस्त व दो एक ढाबा के कर्मचारी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके साथ ही श्री कलाम ने बताया कि अभी जांच में पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं मिले हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। हल्के रगड़ के निशान थे। उन्होंने आगे कहा कि जांच की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.