नैनीताल: नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आखिरकार पकड़े गए आरोपी

केन्द्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम रजत भूटानी,दीपा भूटानी और किरन आर्या हैं। इन्होंने 9 लाख रुपये की ठगी की है। इन्हें गिरफ्तार करने में हल्द्वानी पुलिस को कामयाबी मिली है। इनकी गिरफ्तारी के बाद पीड़ित पक्ष ने राहत की सांस ली है।

पीड़ितों के मुताबिक, नौकरी दिलाने के नाम पर मुख्य आरोपी रजत ने अपनी पत्नी दीपा, संबंधी किरन और एक अन्य युवक अंशू मौर्य के सहयोग से 9 लाख रुपये की रकम चैक, नगद और राष्ट्रीय इलैक्ट्रानिक निधि अंतरण (एनईएफटी) के जरिए प्राप्त की। इसके बाद रजत ने ‘कस्टम एक्साईज आफिसर’ पद के लिए पीड़ित महिपाल के नाम से 13 अप्रैल 2018 को जारी एक नियुक्ति पत्र ई-मेल के जरिए उपलब्ध कराया।

नियुक्ति पत्र में सीमा शुल्क और केंद्रयी उत्पाद शुल्क भारत सरकार की मुहर होने के अलावा कस्टम क्लीयरेन्स डिपार्टमेंट इंदिरा गांधी एयरपोर्ट का पता भी अंकित था, लेकिन पीड़ित ने जब डाक के जरिए नियुक्ति के सम्बंध जानकारी लेनी चाही तो भेजे गए पते से डाक वापस आ गई।

पीड़ितों के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने मामले की सूचना थाना पुलिस में दी। पुलिस ने चौकी में मुख्य आरोपी और उसकी महिला रिश्तेदार को शिकायतकर्ता से मिलवाया और ये कहकर आरोपियों को जाने दिया कि शिकायतकर्ता के पैसे वापस करा दिए जाएंगे। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) हल्द्वानी के न्यायालय में प्रार्थना पत्र अंतर्गत धारा 156(3) प्रस्तुत किया और पुलिस की आख्या पर न्यायालय ने अपराध पंजीकृत करवाने हेतु दाखिल प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया।

फैसले के खिलाफ शिकायतकर्ता ने सत्र न्यायाधीश नैनीताल के समक्ष समीक्षा याचिका दायर की। फर्जी नियुक्ति दस्तावेजों को संलग्न करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय और केन्द्रीय गृह मंत्रालय में भी शिकायत की। इस मामले में शिकायतकर्ता ने देहरादून जाकर पुलिस महानिदेशक कार्यालय को भी अवगत कराया। इस बीच मामले में सत्र न्यायालय के थाना पुलिस से आख्या मांगे जाने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरम्भ की। जांच के दौरान एक आरोपी हल्द्वानी निवासी अंशू मौर्य को गिरफ्तार कर लिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.