नैनीताल: लालकुआं लूटकांड में पुलिस को मिली एक और कामयाबी, 7वां आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल के लालकुआं में ट्रांसपोर्टर लूटकांड में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने 7वें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

एक और आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। लालकुआं में 26 फरवरी को हल्दूचौड़ के ट्रांसपोर्टर राजाराम शर्मा से लूट हुई थी। होंडा सिटी कार और मोटर साइकिल में आए लुटेरे डेढ़ लाख रुपये की रकम और एक लाइसेंसी रिवाल्वर तथा अन्य सामान लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने सूचना मिलते ही अपराधियों की धर पकड़ के लिये तत्काल अभियान चलाया और पहले लालकुआं से दो और अगले दिन बरेली के सेटेलाइट सिटी से चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया।

जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें दीपक वाजपेयी, लाजपतनगर, इज्जतनगर, बरेली, मुनेन्द्र शर्मा भमौरा, बरेली, शोभित गुप्ता निवासी बदायूं रोड, गंगानगर कालोनी गुुरूद्वारा के पीछे सुभाषनगर, बरेली, अरूणेश कुमार सिंह बिलंदपुर गद्दपुर थाना सिंघौली, शाहजहांपुर, कमल किशोर गधीयाना चुंगी, जलालनगर पेट्रोल पंप के पीछे सदर जिला शाहजहांपुर और राजीव गुप्ता निवासी मोहलिया शिवपार थाना कोतवाली देहात, जिला हरदोई उप्र शामिल हैं।

आरोपियों से लूटी गई रकम और लाइसेंसी रिवाल्वर के अलावा 315 बोर के दो तमंचे और कुछ कारतूस भी बरामद किये गये। लुटेरों का साथी प्रदीप तिवारी फरार चल रहा था। लालकुआं के पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद साह ने बताया कि प्रदीप को सोमवार रात लालकुआं से गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी भी उप्र के बरेली का रहने वाला है। वो लालकुआं में छिपा हुआ था। उन्होंने बताया कि अभी भी एक अन्य आरोपी फरार है। आरोप है कि उसने ट्रांसपोर्टर के संबंध में लुटेरों को जानकारी दी थी और उसी के बाद घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.