Nainital

उत्तराखंड: राजाजी बाघ अभयारण्य में कॉर्बेट से बेहोश कर 5वें बाघ को पकड़ा गया

उत्तराखंड के राजाजी बाघ अभयारण्य के पश्चिमी छोर में बाघों का कुनबा बढ़ाने के लिए स्वीकृत स्थानांतरण परियोजना (ट्रांसलोकेशन प्रोजेक्ट) के तहत बुधवार को कॉर्बेट बाघ अभयारण्य से अंतिम और पांचवें बाघ को बेहोश करके पकड़ लिया गया। कॉर्बेट बाघ अभयारण्य के निदेशक साकेत बड़ोला ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बड़ोला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कॉर्बेट बाघ अभयारण्य की बिजरानी रेंज के सांवलदे वन कक्ष से सुबह पकड़े गए नर बाघ की उम्र पांच वर्ष है।

उन्होंने बताया कि बाघ को फिलहाल सांवल्दे के गुज़र पड़ाव स्थित बचाव केंद्र में रखा जाएग। जहां इसके खून के नमूने लिए जाएंगे और इसके स्वास्थ्य मानकों की जांच होगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद इसे फिर से पिंजरे में डालकर राजाजी बाघ अभयारण्य की मोतीचूर रेंज में बने बाड़े में भेज दिया जाएगा।

इससे पूर्व कॉर्बेट बाघ अभयारण्य से राजाजी बाघ अभयारण्य के लिए चार बाघ सफलतापूर्वक भेजे जा चुके हैं जिनमें से एक बाघिन ने चार शावकों को जन्म भी दिया था। हालांकि, भोजन श्रृंखला की सहज प्रतिद्वंदिता के चलते तेंदुओं ने दो शावकों की हत्या कर दी थी जबकि शेष दो शावक अभी तक सुरक्षित बताए जा रहे हैं ।

ताजा स्थानांतरण के बाद राजाजी बाघ अभयारण्य की मोतीचूर रेंज से लेकर चिल्लावाली रेंज के बीच के जंगल में कुल पांच बाघ हो जाएंगे। इस संख्या में स्थानांतरित बाघिन के दो शावक शामिल नहीं है। स्थानांतरित पांच बाघों में दो प्रजननशील नर बाघ और तीन प्रजननशील बाघिन हो जाएंगी।

राजाजी बाघ अभयारण्य के पूर्वी छोर पर स्थित गोहरी व चीला रेंज में बाघों की अच्छी खासी आबादी मौजूद है जिसमें से नर बाघ कई बार चीला मोतीचूर गलियारे से भ्रमण करके मोतीचूर तक आकर लौट गए। यह जानकारी निगरानी के लिए बने कैमरा ट्रेप से मिली थी।

विदित हो कि मोतीचूर रेंज में स्थानांतरित बाघों ने भ्रमण तो किया पर प्रजननशील बाघिनों ने इसे वास के रूप में नहीं चुना। बाघ अपनी सहज प्रवृत्ति से वासस्थल चुनते हैं । विशेषकर बाघिनें भोजन, पानी और आश्रय की उच्च गुणवत्ता पसंद करती है। बाघिन को शावकों को जन्म देना होता है और उनकी सुरक्षा को लेकर उनकी गिनती अग्रणी मांओं में शुमार होती है।

ये मानक रिजर्व की धौलखंड रेंज के जंगल पूरा करते हैं। अब नर बाघों की संख्या दो हो जाने पर राजाजी टाइगर रिजर्व के पश्चिमी छोर के जंगलों में भी बाघों की संख्या अच्छी होने की उम्मीद है।

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.