नैनीतला: आदेश नहीं मानने वाले पटवारी पर गिरी गाज, किया गया निलंबित

नैनीताल जिले में प्रमोशन के बाद बतौर कानूनगो रजिस्ट्रार नई तैनाती स्थल पर कार्यभार नहीं संभालने पर पटवारी इकबाल अहमद पर कार्रवाई की गई है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने लालकुआं तहसील के राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) इकबाल अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें कालाढूगी तहसील से सम्बद्ध कर दिया है। अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया की ओर से जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि इकबाल अहमद की रजिस्ट्रार कानूनगो के पद पर पदोन्नति की गई और आदेशित किया गया था कि अविलंब रजिस्टार कानूनगो के पद पर तहसील नैनीताल में योगदान प्रस्तुत करें और अपना कार्यभार उप राजस्व निरीक्षक मोटाहल्दू श्रीमती सुनीता जोशी को देना सुनिश्चित करें।

आदेश के तहत तहसीलदार द्वारा कार्यमुक्ति आदेश तहसील अनुसेवक के माध्यम से इकबाल अहमद को तामील कराने भेजा गया, लेकिन आरोप है कि उन्होंने आदेश का पालन करने से मना कर दिया और छुट्टी पर चले गए, इससे शासकीय कार्य पूरी तरह प्रभावित हुए हैं और उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना भी हुई है। टोलिया की ओर से जारी आदेश में कहा में कहा गया है कि मीडिया में अधिकारियों के निमित्त टिप्पणी करना भी कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 का साफ तौर पर उल्लंघन है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.