चमोली में ग्लेशियर फटने से मची तबाही के बाद इस इलाके में बनी प्राकृतिक झील, वैज्ञानिक करेंगे मुआयना

चमोली जिले में हाल ही में ग्लेशियर फटने से मची तबाही और बाढ़ के बाद मुरेन्डा इलाके में एक प्राकृतिक झील बन गई है।

आईटीबीपी की टीम यहां डीआरडीओ के अधिकारियों के सथा वहां पहुंची, जहां प्राकृतिक झील बन गई है। आईटीबीपी के एक अधिकारी ने कहा कि टीम ने एक हेलीपैड बनाने के लिए एक स्थान का चयन करने के अलावा झील के पास अपना आधार शिविर बनाया है।

एयर क्रू का मार्गदर्शन करने के लिए हेलीपैड को उचित मार्किं ग और अन्य सामग्रियों के साथ विकसित किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि डीआरडीओ टीम के साथ आईटीबीपी के दल ने दिन में झील क्षेत्र की रेकी की।

आईटीबीपी अधिकारी ने कहा कि टीम हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के कारण बनी प्राकृत्रिक झील के खतरे के स्तर तक पहुंचने के लिए झील के सही स्थान की निगरानी करेगी। अधिकारी ने ये भी कहा कि आईटीबीपी की टीम झील के पानी के निर्बाध तरीके से प्रवाह के रास्ते खोल रही है।

गौरतलब है कि 7 फरवरी को एक हिमस्खलन के कारण भयंकर बाढ़ ने धौली गंगा नदी पर तपोवन में 520 मेगावाट की एनटीपीसी जल विद्युत परियोजना को ध्वस्त कर दिया था। हिमस्खलन ने लगभग 14 वर्ग किमी क्षेत्र को कवर किया, जिससे चमोली जिले में ऋषिगंगा नदी में बाढ़ आ गई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.