उधम सिंह नगर के काशीपुर में एक बार फिर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हैरानी की बात ये है कि जिस लड़की का दुष्कर्म किया गया वो नाबालिग है।
दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने नाबालिग और उसके पिता को भी जान से मारने की धमकी दी है। वहीं पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
आपको बता दें, ये घटना ITI थाने के पैगा चौकी क्षेत्र की है। जहां रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 26 अप्रैल को पड़ोस में रहने वाले युवक नौशाद ने उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
जिसके बाद से नौशाद लगतार नाबालिग को डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। कुछ महीनों बाद नौशाद ने उसकी बेटी का तीन माह का गर्भपात भी करवा दिया। उधर पुलिस ने मामले में नौशाद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.