नई टिहरी: 7 महीने बाद खुला सिनेमा हॉल, पहले दिन दर्शकों ने बनाई दूरी

उत्तराखंड में अनलॉक- 5 के तहत धीरे-धीर कई चीजों को खोला जा रहा है। नई टिहरी में शुक्रवार को त्रिहरी सिनेमा हॉल का संचालन शुरू हो गया।

करीब सात महीने बाद खुले सिनेमा हॉल से पहले दिन लोगों ने दूरी ही बनाई। सिनेमा हॉल में सन्नाटा दिखा। वहीं, संचालक का कहना है कि कोविड गाइडलाइन का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। फिर भी लोगों के मन में डर बैठा हुआ है। संचालक को उम्मीद है कि जल्द सब नॉर्मल हो जाएगा।

सिनेमा हॉल संचालक ने कहा कि शुक्रवार से फिल्मों का प्रसारण शुरू कर दिया गया है। संचालक ने कहा कि इस दौरान कोरोना नियमों का पालन किया जा रहा है। एक सीट छोड़कर दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही हर शो के बाद हॉल को सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही दर्शकों को फ्री में मास्क भी दिए जा रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोना महामारी की वजह से बीते मार्च के महीने में सिनेमा हॉल बंद कर दिया गया था।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.