उत्तराखंड में कब से स्कूल खुलेंगे इसे लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं हो पाई है।
हालांकि ये तो तय है कि फिलहाल स्कूल खोलने को लेकर सरकार की ओर से कोई विचार नहीं किया जा रहा है। राज्य शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि स्कूल खोलने के बारे में अभी विचार नहीं किया जा रहा है। भविष्य में स्कूलों को खोलने के बारे में फैसला अभिभावक, विभाग और शासन स्तर पर मंथन के बाद ही लिया जाएगा।
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने आगे कहा कि प्रदेश में अभी 30 सितंबर तक सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं। स्कूल कब तक खोले जाएंगे, इस बारे में अभी तक निर्णय नहीं लिया गया है। भविष्य में स्कूल खोलने का फैसला सभी पहलुओं पर सोच-विचार करने के बाद लिया जाएगा। इस मामले में अभिभावकों की राय काफी महत्वपूर्ण होगी। कोरोना संक्रमण इन दिनों तेजी से फैल रहा है। हालात पर हर तरीके से नजर रखी जा रही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.