उत्तराखंड वासियों का भरोसा जीतने में जुटी केजरीवाल की पार्टी, घर-घर जाकर दे रही ये खास सुविधा

आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड वासियों का भरोसा जीतने की कोशिश शुरू कर दी है। यही वजह है कि ‘आप’ से जुड़े लोग अब जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं।

राज्य के हर जिले में आप कार्यकर्ताओं द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब आम आदमी पार्टी ने पिथौरागढ़ जिले में ऑक्सीमीटर अभियान चलाने जा रही है। जिसके तहत अब ऑक्सी मित्र अब घर-घर जाकर लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी देंगे और लोगों के शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा की जांच भी करेंगे।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए आप द्वारा पिथौरागढ़ विधानसभा में 23 टीमों का गठन किया गया है। आपको बता दें, शनिवार को आम आदमी पार्टी की पिथौरागढ़ के एक बैंकट हॉल में कुमाऊं मंडल प्रभारी जितेन्द्र फुलारा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा प्रभारी सुशील खत्री ने किया।

वहीं इस दौरान मंडल प्रभारी जितेन्द्र और कोऑर्डिनेटर राजेश बिष्ट ने बताया कि कोविड-19 में अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को कोरोना की बीमारी से बचाव की जानकारी देंगे। इसके अलावा वह ऑक्सीमीटर अभियान चलाते हुए ऑक्सीमीटर से प्रत्येक नागरिक के शरीर की ऑक्सीजन की मात्रा की जांच करेंगे। जिसके लिए पिथौरागढ़ विधानसभा में 23 टीमों का गठन किया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.