फोटो: सोशल मीडिया
नैनीताल के हल्द्वानी में पुलिस ने नशे के इंजेक्शन का कारोबार करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को ये सफलता नशे के खिलाफ चेकिंग अभियान के दौरान मिली। अभियान के दौरान लालकुआं कोतवाली पुलिस ने नशे के इंजेक्शन का कारोबार करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी के पास से पुलिस को 255 नशे के इंजेक्शन बरामद हुए हैं।
लालकुआं कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम ने एक युवक को बिंदुखत्ता से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी लालकुआं का रहने वाला है। आरोपी इंजेक्शन को उत्तर प्रदेश के बहेड़ी से लाकर क्षेत्र में बेचने का काम कर रहा था। आरोपी का नाम नाम उस्मान है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी काफी दिनों से क्षेत्र में नशे के इंजेक्शन सप्लाई करने का कारोबार कर रहा था। पुलिस काफी दिनों से आरोपी की तलाश में थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.