उत्तराखंड में कोरोना का राहत भरा सोमवार! इन जिलों में कोरोना की चपेट में आया महज एक-एक शख्स

देशभर में कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इन सबके बीच देवभूमि से राहत भरी खबर सामने आई।

राज्य में पिछले 24 घंटे में महज 156 नए कोरोना के केस आए हैं। वहीं चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और उत्तरकाशी जिले के लिए और भी राहत भरी खबर ये है कि जिले में 24 घंटे में सिर्फ एक-एक शख्स इस वायरस की चपेट में आय़ा है।

आपको बता दें, अल्मोड़ा में अब तक 3191 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं एक्टिव केस की संख्या 217 पहुंच गई है। जबकि कोरोना से अबतक 2846 लोगों ने मात दे दी है। वहीं अब तक जिले में इस वायरस से 26 लोगों की मौत हुई है। टेस्ट की बात करें तो अब तक 81 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वायरस का टेस्ट कराया है।

बागेश्वर की बात करें तो जिले में 1500 से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 150 है। वहीं 1354 लोगों ने इस वायरस को मात दे दी है। जबकि अब तक 18 लोगों की इस वायरस से मौत हुई है। वहीं जिले में अब तक करीब 51 हजार लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।

इसके अलावा उत्तरकाशी जिले की बात करें तो उत्तरकाशी में भी पिछले 24 घंटे में एक कोरोना का मामला सामने आया है। जिले में 3700 से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। एक्टिव केस की बात करें तो जिले में 122 एक्टिव केस हैं। वहीं अब तक 3515 लोग इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। वहीं 17 लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो गई है। जिले में अब तक 1 लाख 8 हजार से ज्यादा लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.