उत्तराखंड: स्कूल खोलने को लेकर खाका तैयार, 3 चरणों में खुलेंगे स्कूल, अभिभावकों के जवाब का इंतजार

केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक 5 की गाइडलाइन जारी होने के तुरंत बाद राज्य में भी हलचल साफ दिखने लगी है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से स्कूलों खोलने को लेकर हरी झंडी मिलने के बाद अब उत्तारखंड में भी स्कूलों को खोलने को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है। उत्तराखंड में शिक्षा विभाग भी स्कूलों को खोलने की तैयारी में जुट गया है। इस कड़ी में आज शिक्षा मंत्री ने शासन में अधिकारियों से बातचीत की

बताया जा रहा है कि इस बैठक में निर्णय लिया गया कि जिलाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर अभिभावकों और स्कूल प्रतिनिधियों से बात कर अपनी रिपोर्ट शासन को प्रेषित करनी होगी। शिक्षा मंत्री ने यह साफ किया कि स्कूलों को तीन चरणों में खोला जाएगा।

जानकारी के मुताबिक पहले चरण में नौवीं से 12वीं क्लास के स्कूल खोले जाएंगे। दूसरे चरण में छठी से आठवीं क्लास तक के बच्चों को स्कूल बुलाया जाएगा। तीसरे चरण में पांचवीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोले जाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.