पिथौरागढ़: भारत-नेपाल सीमा पर पहली बार हुआ कुछ ऐसा जो 6 महीने में नहीं हुआ, वजह भारतीय मूल की ये महिला है

कोरोना काल के बीच पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा को कुछ देर के लिए खोल दिया गया, इसके पीछे की वजह नेपाल में रहने वाली भारतीय मूल की महिला थी।

दरअसल, भारतीय मूल की नेपाल में रहने वाली गर्ब्यांग निवासी बीकॉम की छात्रा प्रतिभा गर्ब्याल की परीक्षा के चलते 20 मिनट के लिए झूलापुल खोला गया। जानकारी के मुताबिक इस दौरान दोनों देशों के 70 लोगों ने आवाजाही की। 

जानकारी के मुताबिक छात्रा के परिजनों ने 18 सितंबर को होने वाली परीक्षा को लेकर दोनों देशों के स्थानीय प्रशासन को झूलापुल खोलने का अनुरोध पत्र दिया था। आपको बता दें, छात्रा हल्द्वानी कॉलेज में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को करीब 2.40 बजे 20 मिनट के लिए झूलापुल खोला गया। इस दौरान भारत से 36 लोग नेपाल गए और नेपाल से छात्रा प्रतिभा सहित 34 लोग भारत आए।

डॉ. गौतेंद्र सिंह, फार्मासिस्ट गजेंद्र सिंह भोगिया की टीम ने नेपाल से आए सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। आपको बता दें, मार्च से पुल बंद होने से दोनों ओर के कई व्यापारियों को व्यापार में काफी नुकसान हुआ है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.