उधम सिंह नगर के कोरोना मरीजों के लिए अच्छी खबर है!

उत्तराखंड में कोरोना से मचे कोहराम के बीच सरकार का सारा ध्यान अस्पतालों में सुविधाओं को बेहतर करने में लगा है।

जिन कोरोना मरीजों की ज्यादा हालत बिगड़ती है उन्हें, सबसे ज्यादा जरूरत ऑक्सीजन की पड़ती है। यही वजह है कि कोरोना काल में प्रदेश में ऑक्सीजन की डिमंडा बढ़ गई है। ऐसे में इसे देखते हुए रुद्रपुर के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग ऑक्सीजन प्लांट लगाने जा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से इस प्लांट को तैयार किया जाएगा। इसे लेकर शासन की ओर से मंजूरी भी मिल गई है।

उधम सिंह नगर में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने रुद्रपुर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में 300 बेड का अस्पताल तैयार किया है। यहां पर मरीजों को आसानी से ऑक्सीजन मिल सके इसके लिए मेडिकल कॉलेज में अब ऑक्सीजन प्लांट तैयार किया जा रहा है।

एसीएमओ अविनाश खन्ना के मुताबिक, कोरोना मरीजों को अब तक बाहर से ऑक्सीजन सिलेंडर खरीद कर सप्लाई की जाती थी। अब शासन से मंजूरी मिलने के बाद कोरोना मरीजों के लिए निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.