हरिद्वार: किसानों के लिए राहत की खबर! केंद्रों पर शुरू हुई धान की खरीद

हरिद्वार से किसानों के लिए राहत की खबर है। यहां पर ज्यादातर खरीद केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो गई है। ऐसे में किसानों ने राहत की सांस ली।

बताया जा रहा है कि प्रशासन की सख्ती के बाद धान की खरीद शुरू हुई है। जिले में धान खरीद के लिए खाद्य विभाग और यूसीपीएफ के 17 खरीद केंद्र खोले गए थे। केंद्रों पर 1 अक्तूबर से धान की खरीद की जानी थी। बताया जा रहा है कि केंद्र खोलने के कई दिन बाद तक बारदाना और कांटे तक की व्यवस्था नहीं की गई थी। लगातार किसान इस बात की शिकायत कर रहे थे। शिकायत के बाद जिलाधिकारी सी रविशंकर ने अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा को केंद्रों को निरीक्षण करने का कहा था।

एडीएम वित्त केके मिश्रा ने जिले के सभी केंद्रों का 8 अक्तूबर को निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान ये बात सामने आई थी कि 17 में से सिर्फ तीन केंद्रो पर ही धान की खरीद की जा रही थी। ऐसे में एडीएम ने सभी केंद्र के प्रभारियों को एक दिन का समय दिया और चेताया कि अगर खरीद शुरू नहीं हुई तो केस दर्ज किया जाएगा। चेतावनी के बाद लालढांग कटेबड़, जमालपुर, बहादराबाद में धान की खरीद शुरू की गई है। अब सिर्फ दीनारपुर खरीद केंद्र पर ही खरीद नहीं हो पा रही है।

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.