रामनगर के दयानंद बाल मंदिर स्कूल द्वारा फीस मांगने पर अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया है।
बताया जा रहा है कि स्कूल की ओर से फीस मांगी गई थी। इस दौरान स्कूल की एक शिक्षिका से अभिभावकों की बहस हो गई। इस दौरान मामला इतना बढ़ा कि एक अभिभावक महिला ने शिक्षिका की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि ये महिला अभिभावक अपने बच्चे की परीक्षा कॉपी जमा करने के लिए स्कूल मैं गई थी।
दयानंद बाल मंदिर स्कूल के प्रिंसिपल हरि चंद शर्मा ने बताया कि अभिभावकों से बच्चों की फीस जमा करने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही बच्चों की ऑनलाइन परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा के बाद बच्चों की कॉपियां जमा कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि एक महिला अभिभावक ने स्कूल में घुसकर हंगामा किया और दो शिक्षिकाओं के साथ मारपीट की।
पीड़ित अध्यापिका ने कहा कि महिला अभिभावक ने स्कूल में घुसकर हंगामा किया। गाली-गलौज करते हुए उसने दो अध्यापिकाओं के साथ हाथापाई कर मारपीट शुरू कर दी। प्रधानाचार्य द्वारा समझाने के बाद उसने कोई बात नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि इस मामले में स्कूल प्रबंधक से बातचीत कर कार्रवाई की मांग की गई है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.