पिथौरागढ़: ‘आदमखोर’ की आहट से दहशत में ग्रामीण, सावधान! कई जगहों पर देखा गया ‘खूनी’ गुलदार

पिथौरागढ़ के बेरीनाग में गुलदार की आहट से लोग दहशत में हैं। अब तक आदमखोर गुलदार को पकड़ा नहीं जा सका है।

आदमखोर गुलदार इलाके में मौजूद है। भट्टीगांव की सीमा से लगे क्षेत्र में शुक्रवार देर रात ग्रामीणों ने उसे देखा था। ऐसे में ग्रामीणों को हर घड़ी गुलदार का खतरा सता रहा है। बीते दिनों गुलदार ने 7 साल की मासूम को मौत के घाट उतार दिया था। बच्ची की मौत के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया था और गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे पकड़ने की मांग की थी।

ग्रामीणों के हंगामे के बाद से इलाके में वन विभाग के कर्मचारी 24 घंटे तैनात हैं। साथ ही विभाग ने इलाके में दो पिजंरे भी लगा रखे हैं। विभाग ने गुलदार को आदमखोर भी घोषित कर रखा है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वो अकेले घर से बाहर ना निकलें। एसडीएम अभय प्रताप सिंह और वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा ने ग्रामीणों से आसपास की झाड़ियों को भी साफ करने के लिए कहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता मोहित कुमार के मुताबिक, गुलदार अलग-अलग स्थानों पर दिखाई दे रहा है। ऐसे में उनकी मांग है कि गुलदार को मारने के लिए जल्द से जल्द वन विभाग इलाके में शिकारी तैनात करे। उधर, नगर पंचायत बेरीनाग वाहनों में लाउडस्पीकर के जरिए इलाके के लोगों को गुलदार को लेकर चेतावनी दे रहा है।

vishal2522

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.