फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में जंगली जानवरों का आतंक जारी है। हाल ही में पिथौरागढ़ जिले से भालू के हमले की खबर सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक कनार गांव में 55 साल के बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर दिया। जिसमें वो गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिस वक्त ये हमला हुआ उस वक्त भगत सिंह जानवरों को घास चराने के लिए जंगल ले गये थे। खबरों की माने तो उनकी गर्दन, चेहरे और हाथों में गम्भीर घाव बन गये।
ये घटना मंगलवार की बताई जा रही है। वहीं ग्रामीणों द्वारा घायल को रात के समय जिला अस्पताल लाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि भगत सिंह के शरीर पर चोट के गहरे निशान हैं। लेकिन स्वास्थ्य स्थिर है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.