सावधान! हरिद्वार के इस इलाके में बढ़ रही स्नैचिंग की वारदात, हाल ही में धरा गया एक बदमाश

हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल छीनने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

इसके ज्यादा शिकार सिडकुल की कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी हो रहे हैं। पुलिस की भी कोशिश है कि ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया जाए। हाल ही में ड्यूटी पूरी कर लौट रहे कंपनी कर्मचारी का मोबाइल एक बदमाश ने छीन लिया।

इस दौरान लोगों की शोरगुल सुनकर मौके पर खड़े पुलिसकर्मियों ने बदमाश को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि यूपी के फर्रूखाबाद के रहने वाले गगन कुमार सिडकुल की वीजी कंपनी में काम करते हैं।

रविवार की रात डयूटी पूरी कर वापस लौटते समय एबीबी चौक के पास बदमाश ने उनका फोन छीन लिया। पुलिस ने आरोपी बदमाश के पास से मोबाइल बरामद करते हुए जेल भेज दिया है

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.