ऋषिकेश के चंद्रभागा पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पिकअप ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी।
हादसे में पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी घायल हो गई। हादसे के बाद मौके भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है ये हादसा भैरव मंदिर से ढालवाला की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ। बेकाबू पिकअप वाहन ने सामने से आ रहे स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पातल में भेज दिया। केस दर्ज कर आरोपी पिकअप वाहन चालक की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर की शिनाख्त कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.