पिथौरागढ़: लूट और जान से मारने की धमकी देने के दो आरोपियों गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पुलिस ने लूट और जान से मारने की धमकी देने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वहीं, तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पिथौरागढ़ पुलिस के मुताबिक, मुनस्यारी निवासी लवराज सिंह द्वारा पिथौरागढ़ कोतवाली में तहरीर दी गई कि बुधवार (22 जून) की रात को कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट कर उससे रुपये लूट लिये और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद दो आरोपियों अभयराज निवासी सुनीगैर ग्राम बजेटी, थाना कोतवाली, पिथौरागढ़ और आकाश कुमार उर्फ अक्कू निवासी तल्लीसर, खतीगांव, पिथौरागढ़ हाल निवासी पाटा ग्राम बजेटी को गिरफ्तार कर लिया।

तीसरे आरोपी राहुल लोहिया उर्फ रौनी निवासी लिंठ्यूड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश भी दी लेकिन वह हाथ लगा। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 week ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 week ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.