फोटो: सोशल मीडिया
उधम सिंह नगर जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज भी किया गया है। रुद्रपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आजाद नगर निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि दो सितंबर शाम को उनकी बेटी अचानक घर से गायब हो गई थी।
शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन लड़की का कहीं कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद बाद उन्होंने शक के आधार पर रोहित गुप्ता उर्फ मोनू निवासी राजा कॉलोनी पर लड़की को बहला-फुसला कर भगाने का आरोप लगाया।
वहीं पुलिस ने भी इस मामले में जांच तेज की है। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उन्हें लड़की और युवक के बारे में अहम सुराग मिला।इसके बाद पुलिस ने कॉल ट्रेसिंग के आधार पर आरोपी युवक को दक्ष चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.