इन दिनों भारतीयों में आईपीएल का क्रेज है। यूएई में आईपीएल का 13वां सीजन चल रहा है। इस मैच के साथ ही सट्टेबाजी के मामले भी सामने आ रहे हैं।
हालही में उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से सट्टेबाजी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा लगा रहे तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। खबरों के मुताबिक आरोपियों के पास से पुलिस ने हजारों की नकदी, मोबाइल फोन समेत डायरियां बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रभारी कोतवाली बसंती आर्या ने बताया कि बीते देर रात एसओजी की सूचना पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की टीम ने नियाजगंज में छापेमारी की। इस दौरान नियाजगंज में स्थित स्नूकर सेंटर के बाहर आईपीएल में सट्टा लगा रहे 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तरा किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से 31 हजार 450 रुपये, 3 मोबाइल फोन और एक डायरी बरामद हुई है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.