शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की फेसबुक पोस्ट पर क्यों मचा बवाल?

उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की फेसबुक पोस्ट पर राजनीतिक गलियारों में बवाल मच गया है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उनकी पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। यशपाल ने धन सिंह रावत पर संविधान की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया है। दरअसल धन सिंह रावत ने अपनी फेसबुक वॉल पर मंत्री परिषद की बैठक की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि मीटिंग में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और पदाधिकारियों ने इसमें भाग लिया। इन पदाधिकारियों में उत्तराखंड प्रभारी और सह प्रभारी भी हैं जो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड कैबिनेट सहित बैठक में शामिल थे।

यशपाल आर्य ने पदाधिकारियों के मंत्री परिषद की बैठक में शामिल होने पर आपत्ति जताई और कहा चूंकि इन पदाधिकारियों ने मंत्री के रूप में शपथ नहीं ली है। इसलिए ये मंत्रीपरिषद का हिस्सा नहीं हैं तो प्रदेश कार्यालय में मंत्रीपरिषद की बैठक कैसे हो सकती है। आर्य ने कहा कि मंत्री जी भारत के संविधान के आर्टिकल 163 और 164 में राज्य सरकारों के मंत्रिपरिषद के संबंध में स्पष्ट रूप से लिखा है।

यशपाल ने तंज कसा कि ‘ये आजकल जो बीजेपी करे वही संविधान है’ वाला समय आ गया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आप सभी ने भारत के संविधान में वर्णित पद और गोपनीयता की शपथ ली है, उसका मान रख लीजिए। यशपाल ने बीजेपी नेताओं को नहीहत दी कि मुख्यमंत्री सहित आप सभी मंत्रीगण सामुदायिक उत्तरदायित्व के सिद्धांत से बंधे हैं। आप सभी के लिए व्यक्तिगत रूप से कोई भी आदरणीय या पूज्यनीय हो सकता है, लेकिन आप खुले आम घोषणा के साथ संविधान की धज्जियां नहीं उड़ा सकते। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस बैठक पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.