काम की खबर! उत्तराखंड के इन हिस्सों में अगले दो दिन गुल रहेगी बिजली, जानें क्या है कारण?

दीपावली पर लोगों को बिजली कटौती का सामना न करना पड़े इसके लिए ऊर्जा निगम ने कमर कस ली है।

निगम ने बिजली घरों में सप्लाई व्यवस्था की टेस्टिंग शुरू कर दी है। प्रदेश की राजधानी देहरादून में दो दिनों तक विद्युत वितरण खंड मोहनपुर के अंतर्गत आने वाले सभी बिजली घरों में टेस्टिंग का कार्य किया जाएगा।

ऐसे में दर्जनों ग्रामीण इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी। विद्युत वितरण खंड मोहनपुर के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सुधीर कुमार की माने तो आज विद्युत वितरण खंड मोहनपुर के गणेशपुर बिजली घर की टेस्टिंग की जाएगी।

ऐसे में गणेशपुर बिजली घर से जुड़े विभिन्न ग्रामीण इलाकों गणेशपुर, नया गांव, सिंघलीवाला, बड़ोवाला, शेरपुर, हरभजवाला, तुंतोवाला, झीवरवाला और भुड्डी में सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक बिजली गुल रहेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

4 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

4 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 month ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.