चारधाम यात्रा की तैयारी शुरू, चारधाम देवस्थानम प्रबंधन परिषद बोर्ड ने दिए ये निर्देश

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन परिषद बोर्ड चारधाम यात्रा 2021 की तैयारी शुरू कर दी है। गढ़वाल आयुक्त और बोर्ड के सीईओरविनाथ रमन ने चारधाम यात्रा की तैयारियां के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि केदारनाथ और बदरीनाथ में अति आवश्यक निर्माण कार्यों की रूपरेखा तय हो रही है। केदारनाथ में रावल एवं पुजारी निवास, भोगमंडी, निर्माण कार्य शुरू किये जाने के लिए कार्ययोजना बन रही है। उन्होंने बताया कि आगामी मई के दूसरे हफ्ते से शुरू होनेवाली चारधाम यात्रा का होमवर्क भी शुरू हुआ है।

पिछले यात्रा वर्ष 2020 से बड़कोट (यमुनोत्री) एवं गंगोत्री हेतु मनेरी (उत्तरकाशी) में देवस्थानम बोर्ड के कार्यालय स्थापित कर दिये गये है और उनको अधिक क्रियाशील किया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एसीईओ) बी.डी.सिंह ने मंगलवार को बदरीनाथ धाम पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया तथा शीतकालीन सुरक्षा में तैनात जवानों से मिले तथा उनके हालचाल जाना।

मंदिर के बाहरी परिसर, तप्तकुंड परिसर, यात्री निवास, यात्री शेल्टर,बस अड्डा परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम तक पहुंचने हेतु सड़क मार्ग दुरस्त है तथा धाम में बर्फ आंशिक रूप से मौजूद है। उन्होंने बताया कि धाम में स्थिति सामान्य एवं सुरक्षित है। ताकि समयपूर्व यात्रा तैयारियों को शुरू किया जा सकेगा।

उनके साथ अवर अभियंता गिरीश रावत, राजदीप सनवाल, दिलीप नेगी, दर्शन कोटवाल, उमेश नौटियाल, वीरेन्द्र विष्ट आदि मौजूद रहे। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि देवस्थानम बोर्ड का एक दल स्थलीय निरीक्षण हेतु जल्द श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.