हरिद्वार में रामनवमी के स्नान की तैयारियां पूरी, एक बार में इतने श्रद्धालु गंगा में ला सकेंगे डुबकी

हरिद्वार में कल होने वाले रामनवमी स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज रात से स्नान ड्यूटी के लिए पुलिसकर्मी तैनात हो जाएंगे।

बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए हरकी पैड़ी पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सख्ती से कराया जाएगा। एक बार में 20 हजार श्रद्धालु हरिद्वार हरकी पैड़ी पर स्नान कर सकेंगे। कुंभ के तीन प्रमुख शाही स्नान समाप्त होने के बाद अब तीन ही स्नान हरिद्वार में बचे हैं। इसमें 27 को चैत्र पूर्णिमा के दिन शाही स्नान है, जबकि बुधवार को यानि कल रामनवमी का पर्व और 25 अप्रैल को देव डोलियों का स्नान होना तय है।

बुधवार को होने वाले रामनवमी स्नान को लेकर पुलिस की कोशिश रहेगी कि इस स्नान में स्थानीय लोगों को दिक्कतें न हो। इस पर्व स्नान में कम ही बढ़ रहने की उम्मीद जताई जा रही है। मंगलवार रात से सीमाओं पर और फोर्स बढ़ा दी जाएगी। 72 घंटे भीतर की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट लाने के बाद ही श्रद्धालु को आने दिया जाएगा। पुलिसकर्मियों को संक्रमण से बचाव के लिए फेस शील्ड, मास्क और सेनेटाइजर भी दिए जाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

21 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.