उत्तराखंड: रामनगर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में कार गिरने से पिता और बेटी की मौत

उत्तराखंड में आज सुबह रामनगर भतरोंजखान मोटरमार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। चौड़ीघट्टी क्षेत्र में एक कार 250 से 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

हादसे में पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, छह अन्य लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, कार में हादसे में मृतक लड़की किरण रावत (29) पु़त्री कमल रावत की 27 अप्रैल को शादी थी। जिसके लिए कमल सिंह रावत (55) का परिवार दिल्ली से अपने पैतृक गांव धमेड़ा आ रहा था।

उसी कार में वो लड़का भी था जिससे शादी होनी थी। इस दौरान सुबह करीब आठ बजे उनकी कार चौड़ीघट्टी के पास हरड़ा के तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। लड़का हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है।

इस दौरान हादसे में घायल हुए कुछ लोग किसी तरह पहाड़ी चढ़कर सड़क तक पहुंचे। उन्होंने हादसे की सूचना लोगों को दी। मौके पर पहुंची टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से किसी तरह फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक पिता और बेटी की मौत हो चुकी थी। 

घायलों के नाम
चालक बागंबर सिंह पटवाल पुत्र निवासी कपसोली मासी।
हेमा देवी पत्नी भूपेंद्र सिंह निवासी सिनौड़ा भिकियासैंण ।
नियति बिष्ट पुत्री भूपेंद्र सिंह सिनौड़ा गांव ।
मंजू देवी पत्नी कमल सिंह रावत निवासी धमेड़ा बाजन भिकियासैंण।
ललित सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी कड़ाकोट बाजन।
श्याम रावत पुत्र कमल सिंह निवासी धमेड़ा बाजन।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

2 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

2 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

2 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.