फोटो: सोशल मीडिया
पौड़ी गढ़वाल के एक स्कूल में रह रहे कैदियों को लेकर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। कैदियों को स्कूल से हटाकर अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया है।
पौड़ी के जिला कारागार के पास राजकीय इंटर कॉलेज ओजली में लंबे समय से कोरोना संक्रमित कैदियों को रखा जा रहा था। 2 नवंबर को स्कूल खुलने के बाद जब छात्र पहुंचे तो कैदियों के भवनों में ठहरने की जवह से उन्हें खुले में पढ़ाई करनी पड़ी। मीडिया में खबर आ के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया।
राजकीय इंटर कॉलेज ओजली के प्रधानाचार्य मंगल सिंह ने बताया कि मीडिया की ओर से इस खबर को दिखाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने कैदियों को शिफ्ट कर दिया है। प्रिंसिपल ने कहा कि वैसे हमारी ओर से स्कूल खुलने के पहले ही कैदियों को शिफ्ट करने की अपील की गई थी। लेकिन कैदियों को शिफ्ट नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि संक्रमित कैदियों को शिफ्ट करने के बाद पूरे स्कूल को सैनिटाइज कर दिया गया है। साथ ही 5 दिनों तक स्कूल को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। पांच दिन बाद छात्रों के लिए स्कूल खोला जाएगा।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.