चंपावत: बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान, जानें कहां कहां लगेंगे शिविर?

चंपावत में ऊर्जा निगम बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए तीन जगहों पर शिविर लगाएगा।

ये शिविर चम्पावत, टनकपुर और लोहाघाट उप खंड अधिकारी कार्यालयों में लगाए जाएंगे। आपको बता दें, शिविरों का आयोजन आज से शुरू कर दिया गया है, जो 18 दिसंबर तक लगेगा।

इस दौरान उपभोक्ताओं को नए बिजली कनेक्शन भी दिए जाएंगे। आपको बता दें, 9 दिसंबर को चम्पावत व लोहाघाट के नगरी क्षेत्र मीना बाजार व बनबसा के उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं जाएंगी। साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जायेगा।

वहीं10 दिसंबर को चम्पावत के ललुवापानी, लोहाघाट के रेगड़ू और टनकपुर के वर्मा लाइन में, 11 दिसंबर को चम्पावत के चल्थी व बेलखेत, लोहाघाट के मूलाकोट व पनिया, टनकपुर के पिथौरागढ़ चुंगी क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान होगा।

इसके अलावा 12 दिसंबर को चम्पावत के सिप्टी, लफड़ा व पाटी, 13 दिसंबर को चम्पावत के फुलारागाव, बाजरीकोट, पाटी, 14 दिसंबर को सूखीढाग, श्यामलाताल, मथियाबाज, सिमलखेत रैघाव और बनबसा के गड़ीगोठ क्षेत्र के लोगों के लिए शिविर लगेगा।

वहीं 15 दिसंबर को धौन, सल्ली, देवीधुरा, वालिक, पचपकरिया, 16 दिसंबर को तामली, सिमियाउरी, नसखोला, खालगड़ा, कैनाल कॉलोनी, 17 दिसंबर को खटोली पचनई, लधौली, बिरगुल, रीठासाहिब व शारदा चुंगी और 18 दिसंबर को कठाड़, सिमल्टा, मडलक, पुल्ला और मनिहारगोठ के उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान किया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.