फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के दिग्गज नेता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की पहचान दुनिया के पटल पर एक कवि के रूप में भी है।
उनके द्वारा कई कविताएं और गीत लिखे गए जो यादगार हैं। अब उनके द्वारा लिखे गए गीतों को शूट करने की तैयारी है। 21 सितंबर से निशंक के लिखे हुए गढ़वाली गीतों का एक वीडियो एल्बम शूट किया जाएगा। मशहूर फिल्म निर्देशक गणेश वीरान के मुताबिक, पहले चरण में सिर्फ तीन गढ़वाली गीतों का वीडियो शूट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये तीनों गीत उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों की सुदंरता, पहाड़ की महिलाओं के संघर्षपूर्ण जीवन पर आधारित हैं। गीतों की शूटिंग चमोली जिले के तुंगनाथ इलाके में की जाएगी।
फिल्म निर्देशक गणेश वीरान ने बताया कि गीतों की शूटिंग कोरोना काल के बीच होने जा रही है। ऐसे में महामारी को देखते हुए 21 सितंबर से होने वाली शूटिंग में सभी नियमों का पालन किया जाएगा। शूटिंग से पहले कलाकारों, तकनीकी स्टाफ का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद गानों की शूटिंग शुरू होगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.