उत्तराखंड: कोरोना की चपेट में आए रामनगर के BJP विधायक की तबीयत बिगड़ी, नोएडा किया गया रेफर

उत्तराखंड में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस वायरस की गिरफ्त में अब लोग तेजी से आ रहे हैं। कोरोना अब राजनेताओं को भी चपेट में ले रहा है।

नैनीताल के रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट का भी नाम इस सूची में आ गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद विधायक की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

आपको बता दें, रामनगर के क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट की 11 सितंबर को कोरोना जांच की गई थी, जिसमें उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विधायक कार्यालय के स्टाफ को भी जांच करने के साथ ही आइसोलेट किया गया था और विधायक को ढिकुली स्थित कोविड केयर सेंटर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेट करने की कार्रवाई की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देर शाम से विधायककी खांसी थमने का नाम नहीं ले रही थी और साथ ही विधायक डायबिटिक भी हैं, विधायक की सांस भी फूल रही थी। विधायक की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.