रानीखेत: खिलाड़ियों को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले फुटबाल कोच इदरीश बाबा का निधन, शोक में डूबे खेल प्रेमी

रानीखेत में फुटबाल कोच मो. इदरीश बाबा का निधन हो गया है। उन्होंने राजकीय अस्पताल में 79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से कैंस से जूझ रहे थे। राजकीय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इदरीश बाबा एक ऐसे कोच थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने में लगा दिया है। उन्होंने खिलाड़ियों को तराशा और इस लायक बनाया कि वो जिले के साथ प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। उनके निधन से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

इदरीश बाबा के निधन पर नैनीताल सांसद अजय भट्ट, विधायक करन माहरा समेत अन्य खेल प्रेमियों ने भी दुख व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर सुनने के बाद खेल प्रेमी, जनप्रतिनिधि और अन्य लोग अस्पताल पहुंचे।

शुरु में इदरीश बाबा इलाज एसएन हास्पिटल में चल रहा था। इसके बाद हल्द्वानी चिकित्सालय में कई टेस्ट हुए। इस दौरान जांच में ये पता चला कि उनकी आहार नाल में कैंसर है। वह खाना नहीं खा पा रहे थे। शनिवार की देर शाम उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें रविवार यानी आज ही सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.