उत्तरकाशी की अदालत ने दिया कड़ा संदेश! रेप के दोषी को दी 10 साल की कठोर सजा, 25 हजार का जुर्माना भी लगाया

यूपी के हाथरस समेत रेप और हत्या की दूसरी घटनाओं के सामने आने के बाद पूरा देश गुस्से में है। दुष्कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग हो रही है।

इस बीच उत्तरकाशी में नाबालिग से रेप के दोषी को विशेष सत्र न्यायाधीश ने कड़ी सजा देकर ऐसे अपराधियों को कड़ा संदेश देने का काम किया है। अदालत ने दोषी को 10 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। फैसले आने के साथ ही दोषी को गिरफ्तार कर पुलिस ने नई टिहरी जेल भेज दिया ।

ये पूरा मामला बड़कोट क्षेत्र का है। 2018 में यहां के एक युवक पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी नवीन कुमार को गिरफ्तार किया था। किशोरी की मेडिकल जांच और न्यायालय के सामने दिए गए बयान में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने इस मामले में धारा 363, 366, 376 तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

इस दौरान आरोपी जमानत पर छूट गया था। मामले में पुलिस ने जांच कर 13 अगस्त 2018 को अदलात में आरोप पत्र दाखिल किया था। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता पूनम सिंह ने न्यायालय के सामने 11 गवाह और मेडिकल रिपोर्ट समेत कई समेत पेश किए। दोष सिद्ध होने पर विशेष सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला मामले में अब सजा सुनाई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.