उत्तराखंड: ट्यूशन पढ़ने गई 6ठीं क्लास की नाबालिग लड़की को शिक्षिका के पति ने बनाया हवस का शिकार

हल्द्वानी के काठगोदाम थाना इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके के लोगों में आक्रोश है।

6ठीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग से शिक्षिका के पति ने रेप किया है। गौलापार के रहने वाले एक व्यक्ति ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया है। शिकायत के मुताबिक, 6ठीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग पड़ोस में शाम को हर रोज की तरह शिक्षिका से ट्यूशन पढ़ने गई थी। जब नाबालिग वहां पहुंची तो पता चला कि शिक्षिका अपने मायके गई है। घर पर शिक्षिका का पति मौजूद था। उसने बहला-फुसलाकर नाबालिग को घर पर रोक लिया। इस दौरान उनसे नाबालिग के साथ रेप किया।

घर पुंचने के बाद नाबालिग ने परिजनों से आपबीती सुनाई। इसके बाद नाबालिग के परिजन थाने पहुंचे और शिक्षिका के पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसओ नंदन सिंह रावत के मुताबिक, ये घटना 18 सितंबर की है। परिजनों की तहरीर पर 19 सितंबर को 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 20 सितंबर को पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.