नैनीताल हाईकोर्ट से जीआईसी कॉलेज में 12वीं के छात्र के खुदकुशी केस में आरोपी शिक्षक को बड़ी राहत!

नैनीताल हाईकोर्ट ने कोटाबाग राजकीय इंटर कालेज (जीआईसी) में तैनात एनसीसी के अध्यापक भवतोष भट्ट को राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

इस मामले में हाईकोर्ट राज्य सरकार से तीन हफ्ते में जवाब पेश करने के लिए कहा है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की एकलपीठ में हुई। मामले के अनुसार, बीते 13 नवंबर को कोटाबाग में 12वीं के छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। मृतक छात्र के पिता ने 19 नवंबर को एनसीसी अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए कहा कि शिक्षक के चलते ही उनके बेटे ने आत्महत्या की है।

पिता ने ये भी कहा कि खुदकुशी से एक दिन पहले 12 नवंबर को एनसीसी अध्यापक भवतोष भट्ट ने फोन कर कहा कि कल तुम एनसीसी की ड्रेस स्कूल में जमा कर दो और तुम्हे निलंबित किया जाता है। शिक्षक ने ये भी कहा कि तुमने देशभक्ति से सम्बंधित कविताओं की रचना स्वयं न करके गूगल से कॉपी की है। इसलिए दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाय। राजस्व पुलिस की ओर से अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। इसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी शिक्षक ने हाईकोर्ट का दरजाजा खटखटाया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.