ऋषिकेश एंबुलेंस यूनियन ने नेक पहल की है। यूनियन ने ऐलान किया है कि वो गरीब मरीजों को मुफ्त में सेवा मुहैया कराएगा।
एंबुलेंस यूनियन के चुनाव के बाद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान यूनियन के सभी पदाधिकारियों ने पद की शपथ ली। साथ ही यूनियन की ओर से इस नेक पहल की भी घोषणा की गई। अक्सर एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से कई गरीब दम तोड़ देते हैं। अस्पतालों में भी कई बार गरीब मरीजों को एंबुलेंस नहीं मिल पाती। ऐसे में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में ऋषिकेश यूनियन के इस फैसले से गरीबों को काफी राहत मिलेगी। क्योंकि गरीब मरीजों के पास एंबुलेंस का खर्च वहन करने के लिए पैसा नहीं होता है।
राकेश पोखरियाल को ऋषिकेश एंबुलेंस यूनियन का अध्यक्ष चुना गया है। वहीं संदीप जायसवाल को महासचिव चुना गया। एंबुलेंस यूनियन के मुताबिक, ऋषिकेश यूनियन की कुल 40 एंबुलेंस हैं, जो अपनी सेवाएं दे रही हैं।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.