उत्तराखंड: चीन की हर चाल को ध्वस्त करेगी सेना! माणा से रताकोणा तक पक्की सड़क बनाने की तैयारी

भारत-चीन के बीच सीमा पर तनावपूर्ण हालात के बीच बीआरओ भी भारतीय सेना की मदद में दिन रात लगा है। बीआरओ की कोशिश रंग लाती भी दिख रही है।

आपको बता दें, उत्तराखंड के चमोली जिले में इन दिनों बीआरओ चीन सीमा पर सेना की पहुंच आसान बनाने में जुटा हुआ है। आपको बता दे, उत्तराखंड में तीन जिले ऐसे हैं जहां से चीन की सीमा लगती है। ऐसे में चीन के मंशूबों को नाकाम करने में भारत जमीनी स्तर पर जुटा हुआ है।

दरअसल, चमोली के जोशीमठ में माणा से रताकोणा तक जल्द पक्की सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क की खास बात ये है कि यहां से चीन की हर चाल पर निगरानी रखी जा सकेगी। इसका एक फायदा ये भी होगा कि सीमा पर तैनात हमारे जवानों को रसद और हथियार जल्दी पहुंचाए जा सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो माणा से रताकोणा तक बनी सड़क पर इन दिनों डामरीकरण का काम चल रहा है।

अगले साल तक माणा पास तक डबल लेन सड़क के डामरीकरण का काम पूरा हो जाएगा। सड़क के निर्माण और इसके डामरीकरण की जिम्मेदारी सीमा सड़क संगठन यानी (बीआरओ) को दी गई है। बीआरओ माणा से रताकोणा तक करीब 38 किमी के हिस्से में डामरीकरण कार्य इसी साल पूरा कर लेगा। आपको बता दें, माणा गांव से माणा पास तक बनी इस सड़क की लंबाई करीब 53 किमी है। जिसके 38 किमी हिस्से में इसी साल डामरीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा। रोड के 15 किलोमीटर हिस्से में अगले साल डामरीकरण होगा।

बीआरओ ने चीन सीमा तक डबल लेन रोड पहुंचा दी है। इस सड़क के बनने के बाद भारत अब मजबूत स्थिति में आ गया है। माणा पास तक रोड तो बन गई है, लेकिन इस पर डामरीकरण का काम पूरा नहीं हो पाया है। माणा गांव से माणा पास तक बनी 53 किलोमीटर लंबी रोड की कटिंग का काम साल 2016 में पूरा हो गया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.