रुड़की: लापता ट्रक ड्राइवर की जंगल में मिली लाश, शव पर हैं गहरे चोट के निशान

रुड़की के गंगनहर के रामपुर गांव के लापता ट्रक ड्राइवर नुसरत की लाश सहारनपुर के बेहट के जंगल में मिली है।

पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों ने नुसरत के लापता होने की शिकायत गंगनहर थाने में की थी। इसके बाद पुलिस नुसरत की तलाश कर रही थी। नुसरत 26 सिंतबर की शाम को अपने साथी यूपी के शामली निवासी जुनेद पुत्र इस्लाम के साथ बजरी लेने के लिए ट्रक लेकर गया था। नुसरत के पास खरीदारी करने के लिए 50 हजार रुपये भी थे।

बताया जा रहा है कि गांव से रवाना होने के बाद नुसरत और उसके साथी का मोबाइल बंद आ रहा था। इसके बाद परिजनों ने नुसरत की काफी तलाश की,  लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद नुसरत का शव यूपी के बेहट के जंगल में मिला है, उसके शरीर पर चोटों के निशान मौजूद हैं। परिजन को हत्या का शक है।

पुलिस ने जब परिचालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि सहारनपुर के पास उनसे कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। उसी दौरान वह बेहोश हो गया था, होश आने पर वह अपने घर लौट आया। एसपी देहात के मुताबिक, पूरे मामले की जांच की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.