रुद्रप्रयाग में वन्य जीव और वन संपदा की सुरक्षा को लेकर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग ने एक अहम योजना तैयार की है।
योजना के तहत वन प्रभाग की ओर से ड्रोन कैमरा खरीदा जा रहा है। कैमरे की मदद से अतिक्रमकारियों और शिकारियों पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही वनाग्नि की घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों पर भी इस कैमरे की मदद से नजर रखी जाएगी। बताया जा रहा है कि वन प्रभाग के पास इसी महीन के आखिर तक ड्रोन कैमरा पहुंच जाएगा।
बर्फबारी की वजह से रुद्रनाथ, देवरियाल, तुंगनाथ और मदमहेश्वर के इलाके बर्फ ढंक जाते हैं। ऐसे में इसका फायदा शिकारी उठाते हैं। शिकारी कई दिनों तक बर्फबारी वाले इलाकों में ढेरा जमाए रहते हैं और वन्य जीवों का शिकार करते हैं। इस साल लॉकडाउन के बाद से पूरे प्रभागीय क्षेत्र में जीवों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर केदारनाथ वन प्रभाग ने यह कदम उठाया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.