रुद्रप्रयाग के पूर्वी बांगर के ग्रामीणों ने अपना क्रमिक अनशन एसडीएम आश्वासन के बाद खत्म कर दिया है।
ग्रामीण सड़क और पानी समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण क्रमिक अनशन कर रहे थे। 14 दिन से ग्रामीण क्रमिक अनशन कर रहे थे। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगों पर एक्शन नहीं लिया गया तो वो उग्र आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे।
इलाके की छह ग्राम पंचायतों की करीब चार हजार आबादी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, संचार, बैंक और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यही वजह है कि अपनी परेशानियों को लेकर ग्रामीण आंदोलनरत थे। ग्रामीणों ने कहा कि पहले भी कई बार शासन-प्रशासन और जन्रपतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया। आंदोलन के बीच एसडीएम एनएस नगन्याल धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को उनकी समस्याएं हल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर क्रमिक अनशन खत्म कराया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.