रुद्रप्रयाग पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में कश्मीरी युवक को गिरफ्तार किया है।
बीते अक्टूबर के महीने में शहर में हुई दो चोरी की घटनाएं हुई थीं। पकड़ गए आरोपी के दूसरे साथियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बीती 17 अक्टूबर को रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र में मुन्नी देवी के घर का ताला तोड़कर घर से गहने और नददी चोरी की गई थी। एसपी ने कोतवाली रुद्रप्रयाग में नियुक्त एसएसआई विजेंद्र सिंह कुमांई को इस मामले की जांच सौंपी थी।
जांच के दौरान कई जगहों पर दबिश दी गई। इसके बाद पुलिस ने शौकत अली नाम के कश्मीरी युवक को चमोली के पिलंग से गिरफ्तार किया। आरोपी की की निशानदेही पर चोरी की कैश बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 17 अक्टूबर को उसने अपने साथी जावेद अहमद बट्ट उर्फ मेराजुद्दीन के साथ मिलकर रुद्रप्रयाग में चोरी की थी। बाकि के आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.