रुद्रप्रयाग: SDM और तहसीलदार नहीं होने से काम ठप, नहीं बन पा रहे प्रमाण पत्र, युवा परेशान

रुद्रप्रयाग जिले के चारों तहसीलों में तहसीलदार और एसडीएम का पद खाली रहने से लोगों के कई जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं।

स्थानीय लोगों और बेरोजगार युवाओं को जरूरी करवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राशनकार्ड और स्वर्णों के 10 फीसदी आरक्षण को लेकर आय प्रमाण-पत्र की अनिवार्यता होने से लोंगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। तहसीलों में दो हजार से ज्यादा प्रमाण-पत्र बिना हस्ताक्षर के लंबित पडे़ हुए हैं। इसके अलावा तहसील ऊखीमठ और बसुकेदार में एसडीएम का पद भी खाली है।

रुद्रप्रयाग समेत ऊखीमठ, जखोली और बसुकेदार तहसीलों में तहसीलदार के पद तो सृजित हैं, लेकिन तहसीलदारों की कमी के चलते आम जनता की समस्याएं समय से हल नहीं हो पा रही है। ऊखीमठ तहसीलदार के पास ही बसुकेदार तहसील का चार्ज था, लेकिन उनका भी स्थानान्तरण होने से पूरा कार्य लंबित पड़ा हुआ है। जखोली तहसील की तहसीलदार रुद्रप्रयाग का कार्यभार देख रही थी, लेकिन उनके मेडिकल पर जाने से रुद्रप्रयाग और जखोली में भी काम लंबित पड़ा है।

डिजिटल सेवा केन्द्र (सीएससी) रुद्रप्रयाग के प्रबंधक राकेश मोहन के मुताबिक, सरकार की ओर से बेरोजगार युवाओं के लिए विज्ञप्तियां निकाली गई हैं। विज्ञप्तियों में लगने वाले कागजात नहीं बन पा रहे हैं। तहसील स्तरों पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार और एसडीएम नहीं हैं। ऐसे में सवाल यह है कि बेरोजगार युवाओं के प्रमाण पत्र कैसे बनेगा?

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.