रुद्रप्रयाग के बेलणी में चोरों का आतंक देखने को मिला है। बेलणी क्षेत्र में चोर एक के बाद एक शादी वाले घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
एक हफ्ते के भीतर चोरों ने दो घरों से लाखों रुपये की नगदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिए। बेलणी में किराए पर रहने वाले राजेंद्र सिंह अपने पूरे परिवार के साथ गांव गए थे। बीते दिन जब वे गांव से अपने घर लौटे तो देखा कमरे के दरवाजे का ताला टूटा मिला। उन्होंने जब घर का कमरा देखा तो अलमारी टूटी हुई मिली। लॉकर से दो सोने की माला और एक स्मार्टफोन गायब मिला। बीते रोज बेलणी के एक घर में चोरों ने ज्वैलरी और कैश की चोरी के साथ ही दो शराब की बोतलें मिलीं थीं।
एक हफ्ते पहले बेलणी में चोरों ने एक घर से 10 लाख कैश और चार लाख के गहनों पर पर हाथ साफ कर दिया था। दोनों घरों में शादी होने वाली थी। ऐसे में घर में शादी के लिए सामान और गहने रखी हुए थे। जिला मुख्यालय में चोरी की बढ़ती घटनों से लोगों में गुस्सा है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.